हमारे देश में हर दिन कुछ ऐसी घटनाएं होती रहती है जो हमे शर्मसार कर देती है। यहां क्रिकेट के अलावा और किसी खेल को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है। आये दिन ऐसी कई खबरे आती रहती है जहा दूसरे खेल के खिलाडियों के साथ भेदभाव होता है या फिर उनके लिए ठीक से व्यवस्था नहीं की जाती। ऐसा ही कुछ UP के सहारनपुर में हुआ है। यहाँ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल सहारनपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में कबड्डी प्लेयर्स को टॉयलेट में लंच कराया गया। इसका वीडियो वायरल होते ही लोग यहाँ के व्यवस्था और अधिकारियों की जमकर आलोचना कर रहे है। इस मामले में सहारनपुर के खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है और साथ ही मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गयी है। बता दे की ये वायरल वीडियो चार दिन पहले की है।