उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर इतिहास रचा जाएगा। जी हां नवंबर के महीने में पूरी दुनिया की 500 टॉप महिला नेत्र विशेषज्ञ नोएडा में एक कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। देश में पहली बार ऐसा होगा जब महिला नेत्र रोग विशेषज्ञों की तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस होगी। बता दे की भारत सहित 29 देशों की 500 से अधिक नेत्र रोग विशेषज्ञ इसमें शामिल होंगी।