पौरोणिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म में 8 महापुरुषों का वर्णन है जिन्हें अजर-अमर माना जाता है। अश्वत्थामा, राजा बलि, महर्षि वेदव्यास, हनुमान जी, विभीषण, कृपाचार्य, भगवान परशुराम और ऋषि मार्कण्डेय अमर बताए गए हैं। भगवन परशुराम का वर्णन रामायण, महाभारत, भागवत पुराण और कल्कि पुराण इत्यादि अनेक ग्रन्थों में पढ़ने को मिलता है।