हिंदू धर्म में भगवान राम और महाकाव्य 'रामायण' का एक बहुत ही खास और विशिष्ठ स्थान है। ऐसा माना जाता है कि मूल रामायण की रचना "ऋषि वाल्मीकि" ने की थी, लेकिन कई अन्य संत और वेद पंडित जैसे की तुलसी दास, संत एकनाथ आदि ने भी इसके अन्य संस्करणों की रचना की है। दूसरे संस्करणों में कहानी को अलग-अलग तरीके से वर्णित किया गया है हालाँकि मूल रूपरेखा एक ही है। कहा जाता है की रामायण की घटना चौथी और पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व के बीच हुई थी।