जहाँ भारत आधुनिक रूप से आसमान चुम रहा है वही भारतीय वंश ऋषि सुनक यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री बने हैं। देखा जाइए तो हम भारतीयों को गर्व महसूस हो रहा है एक समय ऐसा था जब ब्रिटिश का शासन भारत पर था और एक आज का दिन है कि ब्रिटेन शासक पर एक भारतीय वंशज बागडोर संभालेगा। जी हां ऋषि सुनक ब्रिटिश के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति हैं। वह पिछले 6 वर्षों के लिए चुने गए है।
यूके के नए पीएम के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ।
ऋषि सुनक ने 25 अक्टूबर 2022 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद इतिहास रच दिया। ऋषि सुनक एक रूढ़िवादी पार्टी के नेता हैं। साल 2015 में सुनक ने रिचमंड का आम चुनाव जीता। कंजर्वेटिव पार्टी के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले हिंदू व्यक्ति है। 42 साल के सुनक ब्रिटेन के 200 साल के इतिहास में एक ऐसे प्रधानमंत्री है,यह सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं।
ऋषि सुनक की शुरुआती पढ़ाई इंग्लैंड के 'विनचेस्टर कॉलेज' से हुई है, और आगे की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड से पूरी की। इसी दौरान 2006 में उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की। इस बीच ऋषि सुनक की अक्षता मूर्ति से मुलाकात भी हुई और पढ़ाई के साथ-साथ ही दोनों को एक-दूसरे।से प्यार हुआ, और 2009 में दोनों की शादी बेंगलुरु में भारतीय रीति-रिवाज के साथ हुई। बता दें कि अक्षता इंग्लैंड में अपना फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं।
ऋषि सुनक ने 2015 से 2017 तक दो साल के लिए पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों की चयन समिति के सदस्य और व्यापार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति विभाग में संसदीय निजी सचिव रहा चुके है।
बाद में, उन्होंने 2019 में बोरिस जॉनसन सरकार के तहत ट्रेजरी के मुख्य सचिव के रूप में भी कार्य किया है। सुनक को 2020 में राजकोष के संचालक के रूप में पदभार संभाला है, जिससे ब्रिटेन का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद माना जाता है।
प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने केवल 45 दिनों के बाद 20 अक्टूबर को इस्तीफा देने के बाद, क्योंकि ट्रस ने बोरिस जॉनसन की जगह ली थी। और अब ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री है।