गैंगस्टर लखबीर लांडा की धमकी के बाद दिल्ली स्पेशल सेल के 3 अधिकारियों को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा बीजेपी संसदीय दल की मीटिंग में पहुंचे पीएम मोदी, सांसदों ने किया स्वागत महाराष्ट्र सरकार ने इंटर कास्ट और इंटर रिलीजन विवाह के मुद्दों को निपटाने के लिए कमेटी बनाई तेलंगाना: कांग्रेस अध्यक्ष की हैदराबाद कमिश्नर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन की अपील, कई नेता गिरफ्तार संसद में रणनीति को लेकर मल्लिकार्जुन खड़के के कार्यालय में विपक्षी दलों की बैठक होगी गुजरात में AAP के 5 विधायकों के साथ ईशुदान गढ़वी दिल्ली पहुंचे मैरिटल रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट जनवरी के दूसरे सप्ताह में सुनवाई करेगा BRS बनने के बाद आज दिल्ली में होगा कार्यालय का उद्घाटन, KCR- के कविता रहेंगे मौजूद भारत-चीन तनाव पर बोला अमेरिका- राहत की बात कि दोनों पक्ष पीछे हट गए असम: गुवाहाटी में पुलिस ने 14 करोड़ की ड्रग्स जब्त की

'श्रीमती सोनिया गांधी जी को शुभकामनाएँ उनके जन्मदिन पर।'

9 दिसंबर, 1946  में सोनिया गांधी का जन्म हुआ, जिनका पूरा नाम एडविज एंटोनिया अल्बिना माइनो है
By: Tulsi Tiwari
| 09 Dec, 2023 12:59 pm

खास बातें
  • 'श्रीमती सोनिया गांधी जी को शुभकामनाएँ उनके जन्मदिन पर' : प्रधानमंत्री मोदी
  • तेलंगाना 2023 सीएम रेवांथ रेड्डी ने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर सोनिआ जी का जन्मदिन मनाया

'श्रीमती सोनिया गांधी जी को शुभकामनाएँ उनके जन्मदिन पर। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिआ गाँधी जी को उनके 77वें सालगिराह के छण पर एक्स में एक पोस्ट में ये लिखा। 9 दिसंबर, 1946  में सोनिया गांधी का जन्म हुआ, जिनका पूरा नाम एडविज एंटोनिया अल्बिना माइनो है, उनका जन्म इटली के वेनेटो के एक छोटे से गांव लुसियाना में हुआ था। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी थी।

सोनिया गांधी शुरुआती दौर से ही राजनीति के हर एक दाव पेच से अनविज्ञ थे। हालाँकि, 1991 में उनके पति राजीव गांधी की हत्या के बाद, कांग्रेस पार्टी द्वारा उन पर राजनीति की ओर कदम बढ़ाने को लेकर दबाव डाला गया। उन्होंने कुछ समय तक विरोध किया लेकिन अंततः 1997 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो ही गईं। 

2004 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के बावजूद, सोनिया गांधी ने भारत की प्रधानमंत्री बनने का अवसर अस्वीकार कर दिया। उनका निर्णय उनके विदेशी मूल के बारे में चिंताओं से उत्पन्न हुआ था, क्योंकि उनका जन्म इटली में हुआ था। सोनिया गांधी ने काफी समय तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2009 और 2014 के आम चुनावों में जीत हासिल की और सरकार बनाई।

तेलंगाना 2023 सीएम रेवांथ रेड्डी ने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर सोनिआ जी का जन्मदिन का केक हैदराबाद में काटा और बता दें की पार्टी अध्यक्ष अपना 77वां जन्मदिन, आज मनाएंगी। 


 

 

Tags: