GST, वस्तु एवं सेवा कर न सिर्फ खाने-पीने के सामान में लगता है बल्कि अब कई तरह के ऑनलाइन खेलों में भी लागु होता है। 2 अगस्त को हुई GST Council की बैठक में तय खेलों पर दांव के कुल अंकित मूल्य पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने का फैसला किया गया था। GST Council 6 महीने बाद, एक बार फिर से ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी की दरों का रिव्यू करेगी।
जीएसटी परिषद की 52वीं बैठक (GST Council 52 meeting) जल्द ही होने जा रही है। इस बैठक में वित्त मंत्री (Finance Ministry) कई बड़े निर्णय ले सकती हैं। ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर लगने वाली जीएसटी को लेकर इस बैठक (GST Meeting) में चर्चा हो सकती है। इस बार की मीटिंग 7 अक्टूबर (7 October 2023) को, नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी। इस बार की मीटिंग में गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लागू करने पर होगी। हालांकि, 1 अक्टूबर से सभी राज्यों में 28 फीसदी जीएसटी लागू हो जाती है।
पिछली बैठक में कसीनो, घुड़दौड़ और ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी में स्पष्टता के लिए जीएसटी कानून में संशोधन को मंजूरी दी गई थी। राज्यों के मंत्रियों की मौजूदगी में ही ये चर्चा हुई और 28 फीसदी कर लगाने की सहमति मिली। सरकार मोटे अनाज पर भी जीएसटी को लेकर भी वार्तालाप कर सकती है। साथ ही मिलेट के पैक किए गए उत्पाद पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी पर मंजूरी हो सकती है।
इसके अलावा यह भी खबर आ रही है कि रेट रेशनलाइजेशन पर GoM ( ग्रुप ऑफ़ मिनिस्टर्स) के Reconstitution पर भी फैसला आ सकता हैं।